अंधविस्वास :- रात को झाड़ू नहीं लगानी चाहिए
तर्क :- ये बात सभी अपने बचपन से सुनते हुए आ रहे है  की रात में झाड़ू ना लगाए, रात   में झाडू लगाने से    लक्ष्मी जी चली जाती हैं, पर क्या हमने ये सोचने या   जानने की   कोशिश की कि ऐसा क्यों? दोस्तो ,   पहले(मतलब सालो पहले ) हमारे गाँवों में बिजली   नहीं   थी। रातो में रोशनी के लिए लैंप या मोमबत्ती काम में आया करती थी, जिनकी   रौशनी बहुत ही कम हुआ करती थी।  उस समय खाना भी जल्दी ही बन जाया करता   था, क्योकि रात के अँधेरे में खाना बनाते समय यदि कुछ गिर जाये तो पता नहीं चल  पता  था।ऐसे में लोग रात में कोई भी काम करना पसंद नहीं  करते थे। ऐसे में वे सोचते   थे की यदि रात में झाड़ू लगा दी जाये तो घर में  गिरे हुए सामान का पता नहीं चल   पायेगा । वही दूसरी और यदि झाड़ू दिन में लगायी जाये तो पता चल जाता था की झाड़ू   से आये कचरे में कोई काम का सामान तो नहीं हैं।
   
                           दूसरी और लोग झाड़ू को लक्ष्मी जी का रूप भी मानते हैं।  और पुराने लोगो की मान्यता थी की शाम ढलने के बाद वे लोग अपने देवी देवताओ को हाथ नहीं लगते थे।  इसीलिए भी लोग रात में झाड़ू को हाथ नहीं लगते है , इससे लक्ष्मी जी के रुष्ठ हो जाने का खतरा रहता था।

तो इसीलिए ही कहा जाता है की रात को झाड़ू नहीं लगनी चाहिए।  

0 Comments