अन्धविश्वास :- बुरी नजर से बचने के लिए निम्बू- मिर्च लटकाना।
तर्क :- निम्बू - मिर्च , नाम पढ़ते ही मुँह में खट्टा -खट्टा ,तीखा सा स्वाद आ जाता हैं ना। सभी ने निम्बू - मिर्च को किसी दुकान के बाहर या घर के बाहर जरूर लटकता देखा होगा। ये निम्बू - मिर्च लटकते हुए उस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते है।  लेकिन सभी को पता होगा की ये निम्बू - मिर्च सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं लगाए जाते , ये लटकाये जाते है बुरी लोगो की बुरी नजरो से अपने घर -परिवार और व्यवसाय को बचने के लिए।
             लेकिन क्या कभी हमने सोचा है की ये दो इतनी छोटी सी चीजे हमारे इतने बड़े घर और व्यवसाय को बुरी नजर लगने से कैसे बचाती होगी।  यदि थोड़ा गहराई से सोचा जाये तो हम आसानी से पता लगा सकते है की ये अन्धविश्वाश आया कहा से ? दरअसल ये अन्धविश्वाश है ही गलत। क्योकि निम्बू - मिर्च हमे बुरी नजरो से नहीं बल्कि आस - पास के कीड़े - मकोड़ो से बचाते है।  और साथ ही वातावरण को भी महकाते है।
               सभी जानते होंगे की निम्बू  में सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जिससे निम्बू की महक और मिर्ची की तीखी खुशबु साथ मिलकर हवा को साफ़ बनाये रखने का काम करती है।  और हवा के जरिये होने वाली बीमारियों को दूर रखती है। 
               तो ऐसे निम्बू - मिर्च हमारी रक्षा करते है कीड़े - मकोड़ो की बुरी नजर से  , ना की बुरे लोगो की बुरी नजर से। और साथ ही अपनी सुगंध से वातावरण को और हमारे मूड को तरोताजा रखते है। 

0 Comments